चकरभाठा के सहायक शिक्षक पंचायत रितेश अग्रवाल सेवा से बर्खास्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लगातार अनुपस्थिति पर जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने विकासखंड मुंगेली के शासकीय प्राथमिक शाला चकरभाठा में पदस्थ सहायक शिक्षक पंचायत रितेश अग्रवाल को लंबे समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से बर्खास्त किया है।

यह निर्णय सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विभागीय जांच रिपोर्ट और गवाही के आधार पर लिया गया। अग्रवाल 13 सितंबर 2013 से लगातार अनियमित रूप से अनुपस्थित पाए गए। उनके खिलाफ जनपद पंचायत मुंगेली द्वारा विभागीय जांच कराई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि वह नियुक्ति के बाद से ही समय-समय पर अनुपस्थित रहते थे। तीन बार सुनवाई के अवसर दिए जाने के बावजूद वे संतोषजनक उत्तर और उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके।


बीईओ और बीआरसी समन्वयक द्वारा प्रस्तुत गवाहियों और विद्यालय की उपस्थिति पंजिका से यह पुष्टि हुई कि रितेश अग्रवाल छात्रों की पढ़ाई से लगातार दूरी बनाए हुए थे, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ और विद्यार्थियों की शैक्षणिक कार्य प्रभावित हुआ।

उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत कार्रवाई करते हुए सामान्य प्रशासन समिति की अनुशंसा पर रितेश अग्रवाल को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *