छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और संवर्ग-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 341 पदों पर भर्ती के लिए 12 जुलाई 2026 को राज्य के सभी 33 जिलों में परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए प्रदेशभर में कुल 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242856
Total views : 8291737