छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला मामले में आरोपी आयोग के पूर्व सचिव जीवन किशोर (जे.के.) ध्रुव के भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। यह दूसरा अवसर है जब सीबीआई की टीम ध्रुव के निवास पर जांच के लिए पहुंची है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई की दो टीमों ने भिलाई के सेक्टर-10 स्थित उनके निवास पर तड़के पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम के अधिकारी परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चर्चित CGPSC भर्ती घोटाला मामले में अब तक 29 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। इनमें पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव तथा परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक प्रमुख रूप से शामिल हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217495
Total views : 8259609