रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत आयोजित सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा की तारीख में संशोधन किया है।
आयोग द्वारा 4 अगस्त 2026 को जारी प्रारंभिक लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तारीख घोषित की गई थी।

अब 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 का आयोजन अब 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत करें। इस संबंध में विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें, ताकि परीक्षा और आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी समय पर मिल सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225850
Total views : 8270483