CGMSC घोटाला मामला: मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा और कमलकांत पाटनवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGMSC घोटाला मामले में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इस मामले में आरोपी मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा और कमलकांत पाटनवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पहले हाईकोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी।

गौरतलब है कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर के तहत दोनों आरोपी रायपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment