CG Weather : छत्‍तीसगढ़ में चलने लगी ठंडी हवाएं , गुलाबी ठंड ने दी दस्‍तक, IMD ने जताई बारिश की संभावना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अनुभव होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, दोपहर के समय अभी भी गर्मी का प्रभाव जारी है, जिससे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें गंगालुर में सर्वाधिक 2 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में चक्रवात का असर
छत्तीसगढ़ के मौसम में चक्रवात का असर भी देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ओडिशा तट पर पहुंचने वाला है, जिसके प्रभाव से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 24 से 28 अक्टूबर के बीच प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

बन रहा है  सिस्‍टम
वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग पर एक अवदाब बना हुआ है, जो पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 23 अक्टूबर 2024 तक और अधिक शक्तिशाली होकर साइक्लोनिक स्टॉर्म बनने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तरी-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 24 अक्टूबर तक प्रबल साइक्लोनिक स्टॉर्म में तब्दील होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

चक्रवात के प्रभाव से 24 अक्टूबर की सुबह तक यह उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच पुरी और सागर दीप के पास से तट को पार करेगा। इस दौरान चक्रवात में हवाओं की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है, जो प्रभावित क्षेत्रों में मौसम को और अधिक गंभीर बना सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *