ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

CG Weather : 16 नवंबर के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड,अभी शुष्क बना रहेगा मौसम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, और तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान मौजूदा स्थिति में बना रहेगा। फिलहाल, प्रदेश का पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने 14 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के छत्तीसगढ़ पर असर डालने की संभावना जताई है। यह विक्षोभ वर्तमान में 70 डिग्री पूर्व में स्थित है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी बरकरार है। विभाग का मानना है कि 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा का कहना है कि प्रदेश में हवाएं उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही हैं। हालांकि, उत्तर भारत में अभी बर्फबारी न होने के कारण ठंडक छत्तीसगढ़ तक नहीं पहुंच पा रही है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, और जगदलपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवात और उससे जुड़े निम्न दबाव क्षेत्र के कारण प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बारिश हो सकती है। द्रोणिका पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जो 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आकाश साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। पिछले एक सप्ताह से राजधानी में रात का तापमान बढ़ा हुआ है, जबकि दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में ठंड का असली असर देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण जल्द ही तापमान में गिरावट की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment