ताजा खबर
‘गिरफ्तारी सर्वे’ पर सियासी तूफान! भूपेश बघेल के दावे को डिप्टी CM अरुण साव ने बताया बेबुनियाद, बोले– डरने की जरूरत नहीं 26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन का सफर! लंबी दूरी वालों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर नारायणपुर कैंप में अचानक चली गोली! एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, ऑपरेशन से लौटते वक्त टूटा कहर शादी के 6 महीने बाद बुझ गया सुहाग का दीया! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर कीटनाशक पिलाने का सनसनीखेज आरोप सरेराह 9 वार… CCTV में कैद मौत का तांडव! चंगोराभाठा में युवक पर चाकूबाजी से हड़कंप पहाड़ियों में मौत का जाल! गरियाबंद में नक्सलियों का खतरनाक डंप मिला—फोर्स की बड़ी कार्रवाई से टली बड़ी तबाही

CG : हैरान करने वाली घटना: कैरम खेलने से रोकने पर 9 साल की बच्ची ने लगाई फांसी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां स्मृति नगर के ग्राम खम्हरिया में एक 9 साल की बच्ची ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मासूम बच्‍ची अपने भाई-बहनों के साथ घर में कैरम खेल रही थी, तभी खेल के दौरान भाई-बहन ने कुछ हेरफेर किया तो उनके बीच कुछ बहस हो गई। बच्‍ची ने खेल में अपनी आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद उसके भाई-बहनों ने उसे खेल से बाहर कर दिया।

मां बाप ने शिकायत को किया नजरअंदाज

मासूम बच्‍ची ने जब इस मामले की शिकायत अपने माता-पिता से की, तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस अनदेखी से नाराज होकर बच्‍ची ने घर के एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिवार के अन्य सदस्य उसे फंदे पर लटका हुआ देखकर घबरा गए, तो तुरंत उसे उतारकर श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

11 भाई बहन

पुलिस ने बताया कि ग्राम खम्हरिया निवासी सेवक राम निषाद की छोटी बेटी पिया नेताम (9) ने शनिवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेवक राम निषाद के 12 बच्चे हैं। जिसमें पिया और एक अन्य बेटी जुड़वा हैं और सबसे छोटे हैं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पिया अपने भाई बहनों के साथ घर पर कैरम खेल रही थी।

खेल के दौरान ही भाई बहनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। पिया ने घर में जाकर अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी। उसके माता पिता ने भी कोई ध्यान नहीं दिया तो वो घर के कमरे में गई और वहां पर जाकर फांसी लगा ली। परिवार वालों ने उसे फंदे पर झूलता देखा तो फौरन नीचे उतारा और श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment