रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेताओ और विधायकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बता दें कि, राज्य सरकार ने यात्रा भत्ता बढ़ा कर सीधे दोगुना कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सांसदों को अब यात्रा भत्ता 10 रुपये प्रति किलोमीटर से बढाकर सीधे 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया हैं। छत्तीसगढ़ विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के मुताबिक किसी सदस्य का निवास स्थान रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्यादा दूर है, तो सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए निजी वाहन से यात्रा करने पर उसे यात्रा भत्ता दिया जाता है। अभी तक यह 10 रुपये प्रति किलोमीटर था, अब उसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179802
Total views : 8211009