CG News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, आज IIT भिलाई के तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में होगी शामिल …

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची हैं। वहीं पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वहीं आज 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन शनिवार 26 अक्टूबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर और दुर्ग जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जिलों में कई स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है। दो हजार जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

आज का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी। जिसके बाद वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे संध्या 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

May 2026
S M T W T F S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment