CG News : महादेव सट्टा एप घोटाला मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर प्रदेश में सियासत गर्म, भाजपा-कांग्रेस के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल …

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप घोटाला मामले में संचालक सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल ने दुबई से गिरफ़्तार कर लिया है। अब इस पर विधायक राजेश मूणत ने कहा हैं कि, बीजेपी इसके संचालन के पीछे संलिप्त सभी पर कार्रवाई करेगी। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज सवाल कर रहे हैं कि, आखिर किस-किस को कमीशन मिल रहा है।

वहीं महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की गिरफ़्तारी को लेकर एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं। बता दें कि, विधायक राजेश मूणत ने इस बड़ी करवाई को लेकर कहा है कि, बीजेपी लगातार इस अभियान में जुटी है, जो इसका बैकसपोर्ट कर संचालन करते थे, उन पर कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ का पुलिस विभाग काम कर रहा है। जितने लोग घोटाले में संलिप्त हैं, उन सभी पर बीजेपी सरकार कार्रवाई करती रहेगी।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर उठाये सवाल

वहीं विधायक राजेश मूणत के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल किया है कि, डबल इंजन की सरकार 10 महीने के बाद भी महादेव सट्टा एप बंद क्यों नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि, सरकार को कार्रवाई करने से किसने रोका है। महादेव सट्टा एप में सबसे ज़्यादा एफआईआर, कार्रवाई और गिरफ़्तारी कांग्रेस की सरकार में हुई, और इसे बंद करने हमने केंद्र सरकार को चिट्ठी भी लिखी थी। बीजेपी ने अब तक कितने एफआईआर और गिरफ़्तारियां की है।

उन्होंने कहा कि, महादेव एप के नाम से चुनाव लड़ने वाली सरकार को शपथ ग्रहण के साथ एप बंद कर देना चाहिए था। लेकिन जिस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने चुनाव में विपक्ष के ख़िलाफ़ एजेंडा तैयार किया, आज दस महीने के बाद भी महादेव सट्टा एप बंद नहीं करा पाई। बैज ने सवाल उठाया हैं कि, किसको-किसको कमीशन मिल रहा है, ये सरकार बताए और आखिर अब तक एप बंद क्यों नहीं हो सका, इसकी जानकारी दे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *