CG: कल्याणी इस्पात कंपनी में मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

CG: कल्याणी इस्पात कंपनी में मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले की घटना, आपसी विवाद में हुआ था हमला

राजनांदगांव, 19 जून 2025।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित कल्याणी इस्पात कंपनी लिमिटेड, कोपेडीह में काम कर रहे दो मजदूरों के बीच हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। विवाद के बाद एक मजदूर ने अपने साथी पर हमला कर उसकी जान ले ली। सोमनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

काम के तरीके को लेकर हुआ था विवाद

घटना के अनुसार, मृतक चंदन कुमार और आरोपी भीष्मदेब सिंघा, दोनों पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और कल्याणी इस्पात कंपनी में लोहा सरिया सेंट्रिंग का काम करते थे। 15 जून को काम के दौरान भीष्मदेब द्वारा तार गलत तरीके से बांधे जाने पर चंदन ने उसे टोका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

शराब पीने के बाद किया हमला

शाम को दोनों अलग-अलग अंजोरा शराब भट्ठी में शराब पीने गए। रात करीब 8:30 बजे जब चंदन अपने क्वार्टर लौट रहा था, तभी भीष्मदेब ने उसे रास्ते में देख लिया और दिन के विवाद से नाराज होकर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। आरोपी ने चंदन के सिर, हाथ और पसली पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में मौत, आरोपी गिरफ्तार

घायल चंदन को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही ASP राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भीष्मदेब को गिरफ्तार कर लिया। वह पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से पहले ही दबोच लिया गया।

आरोपी ने जुर्म कबूला, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमनी थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment