CG EXCLUSIVE: जब मैनपाट में सीएम ने बजाई ढोलक, सांसद-मंत्री भी झूम उठे! साथ ही हुई 30 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मैनपाट।
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर केवल राजनीतिक विमर्श तक सीमित नहीं रहा — यहां सियासत संग संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी नीतिन नबीन ढोलक बजाते नजर आए, तो वहीं मंच के पास सांसद, मंत्री और विधायक थिरकते हुए दिखे।

इस हल्के-फुल्के माहौल के बीच मुख्यमंत्री साय ने 30 लाख रुपये के विकास कार्यों की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।


बुद्ध प्रतिमा अनावरण समारोह में बोले CM साय: “बुद्ध के संदेश से पथप्रदर्शन”

सरगुजा जिले के मैनपाट में भगवान बुद्ध की नवस्थापित भव्य प्रतिमा के अनावरण अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने बौद्ध परंपरा के योगदान और प्रदेश की समावेशी संस्कृति की चर्चा की।

“दलाई लामा जी का जीवन प्रेम, करुणा और शांति का मूर्त रूप है। बुद्ध का विचार आज के विश्व के लिए नई आशा है।” — CM साय


मुख्यमंत्री की घोषणाएं:

  • ₹10 लाख: सैला रिसॉर्ट से बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड निर्माण

  • ₹20 लाख: प्राचीन बौद्ध मंदिर में शेड निर्माण

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधरोपण भी किया और तिब्बती समुदाय के आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताया। पारंपरिक रीति-रिवाजों और तिरंगे के साथ स्वागत से पूरा माहौल भावनात्मक और गौरवपूर्ण बन गया।


टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट

सीएम ने बताया कि मैनपाट जैसे स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नई औद्योगिक नीति के तहत होम स्टे सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *