CG Crime: घर से कुछ ही दूरी पर मिली महिला की खून से लथपथ लाश, कुल्हाड़ी से वार कर की गई हत्या, गांव में फैली दहशत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह दिल दहला देने वाली घटना खुरदूर गांव की है, जहां कुंवरिया बाई नामक महिला की लाश उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ हालत में मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई है।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों व सर्च डॉग की सहायता से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। महिला की मौत की जानकारी के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

घरेलू विवाद की आशंका, परिवार से पूछताछ जारी
पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण घरेलू विवाद हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंवरिया बाई की बहन और उसके बेटों से गहन पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस उन परिवार के सदस्यों की तलाश में भी जुटी है जो घटना के बाद से गायब बताए जा रहे हैं।

अब तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक न तो किसी संदिग्ध की पहचान हो सकी है और न ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *