CG BREAKING: राज्य शासन ने 4 IFS अधिकारियों के किए तबादले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: राज्य शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के चार अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी तबादला सूची में एक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। शासन द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल वन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों के जरिए विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे बदलाव किए जाते रहे हैं। इस ताजा फेरबदल से वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *