रायपुर में एक माइनिंग कंपनी के दफ्तर पर सेंट्रल जीएसटी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के शक में छापेमारी की गई है। कंपनी के दफ्तर में जीएसटी अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। सेंट्रल जीएसटी की टीम के अधिकारी चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हैं।
GST अफसरों को रायपुर के शंकर नगर VIP स्टेट स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स कंपनी में टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते शुक्रवार सुबह GST की करीब 12 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की टीम माइनिंग कंपनी के दफ्तर में दबिश दी।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8208102
Total views : 8247978