सरगांव में विजयादशमी पर आरएसएस का ऐतिहासिक पथ संचलन आज, 100 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उपखंड सरगांव मंडल में विजयादशमी के पावन पर्व पर धूमधाम से उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है, जो हिंदू समाज में पौरुष और पराक्रम के जागरण का प्रतीक है। इस अवसर पर संघ का कार्य प्रारंभ होने के 100 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया जाएगा।

जो विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से सदियों पुरानी हिंदू समाज की यात्रा का समसामयिक रूप है।कार्यक्रम आज 11 अक्टूबर 2025, शनिवार को उन्मुक्त खेल मैदान, सरगांव में आयोजित होगा, जहां एकत्रीकरण दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर पथ संचलन दोपहर 3:20 बजे चलेगा और मुख्य उद्बोधन 4:20 बजे होगा।

मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र उपाध्यक्ष विद्या भारती, मा. श्री जुड़ावन सिंह जी होंगे, तथा सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में ही संचलन में भाग लेंगेम आयोजकों ने सभी को सह-परिवार समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने का स्नेहपूर्ण अनुरोध किया है।

संपर्क के लिए परमानंद साहू (9753409220) या रघु सिंह (9039298556) से बात की जा सकती है, तथा यह आयोजन युगाब्द-5127 के अंतर्गत उपखंड कार्यवाह प्रमोद दुबे के नेतृत्व में हो रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *