CBSE ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में किया बदलाव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के निर्धारित टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होने वाली कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है

संशोधित कार्यक्रम के तहत, कक्षा 10वीं के भाषा विषयों की परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की लीगल स्टडीज़ विषय की परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को संपन्न होगी

CBSE ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय प्रशासनिक कारणों के चलते लिया गया है। बोर्ड के अनुसार, इन विषयों के अलावा अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी

बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि छात्रों के एडमिट कार्ड में संशोधित टाइम टेबल को शामिल किया जाएगा। साथ ही, सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बदले हुए परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी समय पर छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment