नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के दिल्ली अभियोजन प्रमुख हर्ष मोहन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे डिप्टी लीगल एडवाइजर (DLA) एवं सब-डायरेक्टोरेट ऑफ प्रॉसिक्यूशन (SDoP), CBI, दिल्ली के हेड के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में 36 अभियोजकों की टीम काम कर रही थी।
हर्ष मोहन सिंह ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में CBI के अभियोजन तंत्र को सशक्त और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2025 में उनकी देखरेख में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में तैनात CBI अभियोजकों ने रिकॉर्ड 167 CBI मामलों का सफल निपटारा किया, जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
इससे पहले वे पटना, नई दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में सीनियर CBI प्रॉसिक्यूटर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। DLA-कम-हेड, SDoP, CBI, दिल्ली की जिम्मेदारी संभालने से पहले वे पंचकूला स्थित स्पेशल CBI कोर्ट में एक सक्रिय सीनियर CBI प्रॉसिक्यूटर रहे।
अपने करियर के दौरान उन्होंने CBI के कई अहम और संवेदनशील मामलों में सफलतापूर्वक पैरवी की है। इस्तीफे की पुष्टि करते हुए हर्ष मोहन सिंह ने बताया कि वे अब चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में CBI, ईडी (ED) एवं अन्य आपराधिक मामलों में वकालत दोबारा शुरू करेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169973
Total views : 8198108