शिवरीनारायण पुलिस को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 नग भैंस और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।
जब्त किए गए मवेशियों की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त तीनों पिकअप वाहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भैंसों को तस्करी कर ओडिशा के बूचड़खाने ले जा रहे थे। सभी आरोपी ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलारी, रूपेश कुमार और प्रकाश राणा शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिवहन अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत कार्रवाई की है। सभी आरो
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231841
Total views : 8278250