मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 3.60 लाख के मवेशी व 18 लाख के वाहन जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


थाना चंदौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अन्य आरोपी फरार

सूरजपुर। ब्यूरो चीफ – ए.पी. दास, नवभारत टाइम्स।
डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में थाना चंदौरा पुलिस को 8 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि भटगांव की ओर से तीन पिकअप वाहन एवं एक सेंट्रो कार में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा बनारस मार्ग पर नाकाबंदी की गई। पुलिस को देख तस्कर वाहन घुमाकर भागने लगे। पीछा करने पर महान नदी घाट के पास सेंट्रो कार चालक गुड्डू उर्फ सईद खान (36 वर्ष), निवासी मलगा, थाना भटगांव को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके साथी व अन्य वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

तीनों पिकअप वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 18 मवेशी (भैंस-भैसा) क्रूरतापूर्वक लादे गए पाए गए, जिनमें से एक भैंस मृत अवस्था में मिली। सेंट्रो कार से ₹6,500 नकद भी जब्त किए गए।

आरोपी ने पूछताछ में मवेशी तस्करी की बात स्वीकार की। मामले में लगभग ₹3.60 लाख मूल्य के मवेशी, तीन पिकअप वाहन (क्रमांक MP66-G-2881, MP66-ZA-9050, MP66-ZC-3315), एक सेंट्रो कार (CG15-B-1135) कुल ₹18 लाख कीमत के वाहन और नकदी ज़ब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) तथा बीएनएस की धारा 111, 249, 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह, एएसआई सुनील भारती, एएसआई नील कुसुम बेक, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह, आरक्षक रविंद्र जायसवाल, सूरज पाटिल, अमृत लाल एवं शिवभजन राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *