निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली – आयुष्मान महाभियान कार्यक्रम के दौरान जिला मुंगेली के विकासखंड पथरिया के ग्राम कंचनपुर से आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर रुपए वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामवासियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी द्वारा प्रत्येक कार्ड के लिए ₹500 की मांग की जा रही थी, और कई ग्रामीणों से यह राशि वसूल भी की गई।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क कार्ड बनाए जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर मुंगेली जिला बाकी जिलों की तुलना मे आगे है,, ऐसे समय मे इस प्रकार की घटना का सामने आना अभियान की पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

उक्त जानकारी सामने आने के बाद ग्राम के उपसरपंच द्वारा लिखित आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसमें वसूली की पुष्टि ग्रामीणों द्वारा की गई है। उपसरपंच द्वारा विरोध करने पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी राम सिंह राजपूत द्वारा उन्हें धमकी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि,नवभारत टाइम्स इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166607
Total views : 8193239