WhatsApp पर अनजान नंबर से आ रही कॉल? फटाफट ऑन करें ये सेटिंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 WhatsApp के करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं और इसी वजह से यह ऐप साइबर अपराधियों के निशाने पर भी रहता है। ठग अक्सर अनजान नंबरों से कॉल कर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। अगर आपके पास भी बार-बार अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल आ रही हैं और आप परेशान हो चुके हैं, तो WhatsApp का एक खास फीचर आपको बड़ी राहत दे सकता है।

WhatsApp में मौजूद “Silence Unknown Callers” फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को अपने-आप साइलेंट कर देता है। इससे न तो फोन बजेगा और न ही आपको कॉल का नोटिफिकेशन मिलेगा। ऐसे में कॉल मिस हो जाएगी और आप साइबर ठगी के खतरे से बच सकते हैं। यह फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे ऑन करें सेटिंग
सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें।
अब Settings में जाएं और Privacy ऑप्शन चुनें।
नीचे स्क्रॉल करके Calls पर टैप करें।
यहां Silence Unknown Callers का विकल्प मिलेगा, इसे ऑन कर दें।

iPhone यूजर्स के लिए
iPhone में भी WhatsApp की Settings में जाकर Privacy सेक्शन खोलें।
इसके बाद Calls ऑप्शन में जाकर Silence Unknown Callers को ऑन कर दें।

इस फीचर के ऑन होते ही अगर कोई ऐसा व्यक्ति WhatsApp पर कॉल करता है, जिसका नंबर आपके फोन में सेव नहीं है, तो वह कॉल अपने-आप साइलेंट हो जाएगी। इससे न सिर्फ अनचाही कॉल्स से छुटकारा मिलेगा, बल्कि ऑनलाइन ठगी से भी बचाव होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *