CAF जवान ने घर में किया दहशत, पत्नी और साले की गोली मारकर हत्या – क्यों उठाई इतनी खौफनाक कार्रवाई?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा में CAF जवान ने सुबह-सुबह अपनी सर्विस राइफल से दागीं गोलियां, दोनों मृतक घटनास्थल से अस्पताल ले जाते समय भी नहीं बच सके।

कोरबा। जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) का जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया। उसने अपनी पत्नी और साले पर दो-दो गोलियां दाग दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र की मड़वारानी में हुई। जानकारी के अनुसार, जवान बुधवार सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर था, लेकिन अचानक ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंच गया।

उसने घर से अपनी सर्विस राइफल उठाई और सीधे उमेंदी भांठा गांव के मंदिर के पास पहुंचा, जहां दोनों पर गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि उसने इतनी भयानक कार्रवाई क्यों की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *