कैबिनेट ने संशोधित ‘UDAN’ योजना को दी मंजूरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए संशोधित ‘उड़ान’ (UDAN) योजना 2026 को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत 28,840 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। संशोधित उड़ान योजना के प्रमुख उद्देश्यों में- देश के दूर-दराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ना, आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा को अधिक सुलभ और किफायती बनाना, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार करना छोटे शहरों और कस्बों को बड़े महानगरों से जोड़ना, पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करना।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि संशोधित उड़ान योजना के तहत नए रूट्स शामिल किए जाएंगे और मौजूदा हवाई अड्डों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे देशभर में संतुलित क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।

सरकार का मानना है कि इस योजना से छोटे और मध्यम शहरों में हवाई यातायात बढ़ेगा, जिससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।‘उड़ान’ योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लक्ष्य है कि “हर भारतीय को उड़ान भरने का अवसर मिले”। संशोधित संस्करण इस लक्ष्य को और तेजी से हासिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment