सरगुजा जिले में अवैध निर्माण और शासकीय जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज प्रशासन की टीम ने कमोदा रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट संचालक द्वारा करीब 45 डिसमिल शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था।
दो दिन पहले भी प्रशासन की टीम कब्जा हटाने पहुंची थी, लेकिन रिजॉर्ट संचालक द्वारा दबाव बनाते हुए दो दिन की मोहलत मांगी गई थी। निर्धारित समय पूरा होने के बाद आज प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226037
Total views : 8270721