BSNL के नए प्लान्स देख रोने लगे Jio और Airtel यूजर्स, सस्ते में हर दिन 3GB डेटा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

BSNL Daily 3GB Data Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने हाल ही भारत में प्रीपेड यूजर्स के लिए दो नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। नए स्पेशल टैरिफ वाउचर की कीमत 215 रुपये और 628 रुपये है और ये 30 दिन और 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

दोनों प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा और हर दिन 100 SMS जैसे बेनिफिट दे रहे हैं। इसके अलावा, इन प्लान्स में आप ज़िंग म्यूजिक, बीएसएनएल ट्यून्स और एस्ट्रोटेल का एक्सेस फ्री में ले सकते हैं। चलिए इन दोनों प्लान्स के बारे में जानें…

नए BSNL रिचार्ज प्लान

टेलीकॉमटॉक ने इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को नया बताया है। ये प्लान्स बीएसएनएल वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। 215 रुपये का प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यह दिल्ली और मुंबई में MTNL नेटवर्क तक पहुंच सहित अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग ऑफर करता है।

इसके अलावा, यूजर्स हर दिन 2GB डेटा का भी मजा ले सकते हैं, जिसके बाद स्पीड कम होकर 40kbps हो जाती है, साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान में ज़िंग म्यूज़िक, वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप WOW ENTERTAINMENT, BSNL Tunes, Astrotell, Gameium, GameOn, Challenger Arena games Lystn Podcast और Hardy Games जैसी अन्य वैल्यू एडेड सर्विस का मजा ले सकते हैं।

BSNL का 628 रुपये वाला प्लान

इस बीच, 628 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट मिल रहे हैं। हालांकि, ये प्लान डेटा कैप को बढ़ाकर 3GB हर दिन कर देता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 40kbps हो जाएगी।

मिल रहा ये खास ऑफर

पिछले महीने, BSNL ने भारत में यूजर्स के लिए अपने एक प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान पर प्रमोशनल ऑफर शुरू किया था। इस ऑफर के साथ, प्रीपेड उपयोगकर्ता बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के साथ रिचार्ज करने पर प्लान के मौजूदा बेनिफिट्स के अलावा एक्स्ट्रा 3GB डेटा ले सकते हैं। ये बेनिफिट 599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिल रहा है जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और 100 डेली SMS ऑफर करता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *