रायपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत से देशभर में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत पर लोकसभा सांसद Brijmohan Agrawal ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद ने अपने संदेश में कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से रोमांच, भावनाओं और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा रहता है। उन्होंने हल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, “हर बार वो कहते हैं – ‘इस बार पक्का!’ और हर बार इतिहास कहता है – ‘भारत अडिग है!’” उनका यह बयान खेल प्रेमियों और समर्थकों के बीच खासा सराहा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर मिली यह जीत देश के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। श्रीलंका के Colombo में आयोजित इस अहम मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस जज़्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, वह प्रेरणादायक है।
सांसद ने कहा कि टीम इंडिया की एकजुटता और संतुलित खेल ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में भारत की मजबूती साबित की है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह जीत करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ी है।
Brijmohan Agrawal ने विश्वास जताया कि टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी लय और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की ऊर्जा, युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी है।
अंत में उन्होंने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशवासियों की उम्मीदें और आशीर्वाद सदैव टीम के साथ हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156890
Total views : 8178139