BREAKING: जयपुर में बेकाबू डंपर ने बरपाया कहर, 10 की मौत, 40 से अधिक घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जयपुर में बेकाबू डंपर ने बरपाया कहर, 10 की मौत, 40 से अधिक घायल
हरमाड़ा थाना क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा, शराब के नशे में था डंपर चालक

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हरमाड़ा थाना क्षेत्र के लोहामंडी रोड पर एक बेकाबू डंपर ने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर चार अन्य गाड़ियों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक पूरी तरह से नियंत्रण खो चुका था और उसके सामने जो आया, उसे कुचलता चला गया। बताया गया कि चालक शराब के नशे में था। पहली कार को टक्कर मारने के बाद भी वह रुका नहीं, बल्कि करीब 5 किलोमीटर तक अन्य गाड़ियों और राहगीरों को रौंदता चला गया।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुल 5 कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई लोग अब भी कारों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है।

पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक अत्यधिक नशे में था, जिसके कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल

हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दृश्य इतना भयावह था कि कई वाहन और लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़े पड़े थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि लोहामंडी रोड क्षेत्र से फिलहाल दूर रहें, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न पहुंचे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *