BREAKING: केंद्रीय जेल में ‘सियासी रौब’ दिखाना पड़ा भारी! अनवर ढेबर के बेटे शोएब पर गैर-जमानती धाराओं में FIR

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर | 8 अगस्त 2025 | ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर की अब मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रायपुर के केंद्रीय जेल परिसर में सरेआम जेल प्रहरी के साथ की गई बदसलूकी और सियासी धौंस के चलते अब शोएब के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी गई है।

 क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने बीते दिन केंद्रीय जेल परिसर में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी से गाली-गलौच की थी।
उसने राजनीतिक दबाव और रौब दिखाते हुए जेल के नियमों को दरकिनार कर अपने पिता अनवर ढेबर से मिलने की कोशिश की।

इस घटना के बाद
➡️ जेल अधीक्षक ने शोएब के जेल में मुलाकात कक्ष में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।
➡️ आज (8 अगस्त) गंज थाना रायपुर में BNS की धारा 221, 296, 329 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

 कौन-कौन सी धाराएं लगीं?

शोएब ढेबर पर दर्ज FIR में ये प्रमुख आरोप शामिल हैं:

  • धारा 221 – शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना

  • धारा 296 – मारपीट और शारीरिक हमला

  • धारा 329 – गाली-गलौज और दुर्व्यवहार

 ये सभी गैर-जमानती धाराएं हैं, यानी अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है।

 पारिवारिक और राजनीतिक कनेक्शन

  • शोएब ढेबर, अनवर ढेबर का बेटा है जो छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पहले से ही जेल में बंद है।

  • वह पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा भी है – जिसकी वजह से मामला राजनीतिक रूप से भी गर्माया हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment