रायपुर। शहर के भैंस्थान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में स्टेट GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। यह कार्रवाई लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स में GST गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर की गई।
बताया जा रहा है कि कल देर शाम करीब 10 अधिकारियों की टीम ने एक साथ पहुंचकर कई घंटों तक जांच की। इस दौरान दोनों फर्मों के 4 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।
बड़ी मात्रा में GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने भारी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज, बोगस बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
फिलहाल GST विभाग की जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8172495
Total views : 8201526