ब्रह्माकुमारी दीदियों ने पीएम मोदी को खुमड़ी पहनाकर किया स्वागत
प्रधानमंत्री ने सत्य साईं हॉस्पिटल में बच्चों से की मुलाकात, ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र और नई विधानसभा भवन का किया लोकार्पण
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे। नवा रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा लगभग 6 घंटे 45 मिनट का रहेगा।
अपने दौरे की शुरुआत में पीएम मोदी नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने हृदय सर्जरी से स्वस्थ हुए करीब 2500 बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को गले लगाकर स्नेह जताया। अस्पताल में बच्चों के साथ प्रधानमंत्री की यह भावनात्मक मुलाकात बेहद प्रेरक रही।
इसके बाद प्रधानमंत्री ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र पहुंचे, जहां दीदियों ने उन्हें पारंपरिक खुमड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मोदी ने यहां ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया और ब्रह्माकुमारी संस्थान के आध्यात्मिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। यह दिन केवल राज्य का नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा में नई ऊर्जा देने वाला अवसर है।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड तीनों राज्यों के स्थापना दिवस का यह अवसर देश के विकास की भावना को सशक्त करता है। “राज्य के विकास में ही देश का विकास निहित है,” उन्होंने कहा। मोदी ने यह भी कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के इस अभियान में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाओं की बड़ी भूमिका है।
पीएम मोदी इसके बाद नवा रायपुर में नई विधानसभा भवन और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और शाम को रोड शो में भी शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191294
Total views : 8226711