बाउंसरों ने आरक्षक को पीटा,बिलासपुर शहर की घटना एसपी का कड़ा एक्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

(जे के मिश्रा ) बिलासपुर: न्यायधानी के रूप में पहचाने जाने वाले बिलासपुर शहर में हाल ही में दो बड़ी घटनाएं सामने आईं, जो समय रहते रोकी जा सकती थीं। पहली घटना तारबाहर थाना क्षेत्र के ओमिगोस बार में हुई, जहां पुलिस के आरक्षक के साथ मारपीट की गई। इस घटना और अन्य वारदातों से नाराज पुलिस अधीक्षक ने कड़ा कदम उठाते हुए तारबाहर टीआई गोपाल सतपथी को हटा दिया है। उनकी जगह पहले भी तारबाहर में अपनी सेवाएं दे चुके जेपी गुप्ता को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रविवार रात देर तक ओमिगोस बार खुला हुआ था, जहां पुलिस विभाग के एमटीओ चालक धनेश साहू के साथ बार के बाउंसरों ने मारपीट की। यह घटना सामने आने के बाद एसपी का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस के एक आरक्षक के साथ हुई मारपीट ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बाउंसरों ने आरक्षक को सिविल ड्रेस में होने के कारण पहचान नहीं पाया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में खुलासा हुआ कि वह आरक्षक सिविल लाइन थाने से था। इस घटना के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीआई सतपथी को लाइन अटैच किया और जेपी गुप्ता को तारबाहर थाने की जिम्मेदारी सौंपी।

एसपी की नाराजगी की वजहें

एसपी की नाराजगी सिर्फ इस घटना तक सीमित नहीं थी। पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास राहुल चौहान की हत्या का खुलासा 17 दिनों तक नहीं हो पाया था, जिससे भी एसपी खफा थे। इसके अलावा व्यापार विहार में हुई मारपीट की घटना में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर एसपी ने टीआई की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment