किसानों को धान की बोनस राशि जारी, सीएम साय बोले– जो वादा किया, उसे निभाया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: विष्णुदेव साय ने किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार अन्नदाताओं के परिश्रम को सम्मान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वादे के अनुरूप 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में अंतरित कर दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह निर्णय जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस राशि से लाखों किसान परिवारों के घर होली की खुशियां दोगुनी होंगी।

सीएम ने दोहराया कि राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि किसान सशक्त और समृद्ध हों तथा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अन्नदाता भाइयों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment