बिलासपुर: सीपत थाना क्षेत्र में NTPC कर्मी सुरेश वस्त्रकार (43) की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी की।
जानकारी के अनुसार, सुरेश वस्त्रकार ग्राम देवरी के निवासी थे और NTPC के एमजीआर डिपार्टमेंट में गैंगमैन हेल्पर के रूप में कार्यरत थे। बुधवार को वह ड्यूटी पर थे। शाम करीब 5 बजे लाइन नंबर-2 में कोयला छनाई का काम पूरा करने के बाद उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पॉइंट से निकल लिया। इसके बाद रात भर सुरेश अपने घर नहीं पहुंचे।
परिजनों ने रात भर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। देर रात जब परिजन NTPC प्लांट पहुंचे, तो उन्हें जानकारी दी गई कि सुरेश ट्रेन से कटकर मृत हो गए हैं। शव को सीपत हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।
घटना को लेकर परिजन और मजदूरों ने प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया और गुरुवार सुबह NTPC के मटेरियल गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रबंधन मामले की जांच में जुटे हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8173356
Total views : 8202684