पोर्ते महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी अंतर्गत रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

घरघोड़ा!डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में रक्त परीक्षण शिविर सफल का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा जी के द्वारा किया गया, तत्पश्चात रक्त परीक्षण शिविर में महाविद्यालय के “रेड क्रॉस सोसाइटी” प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के द्वारा “रक्त परीक्षण” के उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा से बीएमओ पैंकरा के द्वारा सहयोगी रक्त परीक्षण प्रभारी नेतराम भगत, पटेल एवं अन्य स्टाफ को रक्त परीक्षण शिविर की अनुमति प्रदान की गई।
महाविद्यालय में 103 छात्र-छात्राओं ने रक्त परीक्षण शिविर का लाभ लेकर रक्त परीक्षण कराया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एस. एल. साहू के द्वारा रक्तदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए छात्रों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की द्वारा रक्त परीक्षण टीम एवं महाविद्यालय के रेड क्रॉस सोसाइटी प्रभारी तथा सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी समय पर छात्रों के हित में स्वास्थ्य शिविर लगाने हेतु कहा गया।

विजय डनसेना द्वारा समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम, शिविर कार्य करने के लिए शुभकामना प्रेषित किया।
शिविर कार्य में सहयोगी के रूप में महाविद्यालय स्टाफ से चंद्रकांती साव, रामप्यारे सूर्यवंशी, मोनिका लकड़ा, पद्मिनी भोय, दीपक सिंह ठाकुर मोहित सिंह सिदार के साथ अन्य स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *