बिलासपुर में गैस सिलेंडर की ब्लैकमार्केटिंग का भंडाफोड़, 126 घरेलू सिलेंडर जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: जिले में गैस सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई शहर से लगे कोनी और सिरगिट्टी क्षेत्र में किचन केयर और किराना स्टोर पर छापेमारी के दौरान की गई।

प्रशासनिक टीम को जांच के दौरान सिलेंडर से गैस निकालने के उपकरण भी मिले। इसके बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कलेक्टर Sanjay Agrawal के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले बुधवार को भी छापेमारी के दौरान 72 गैस सिलेंडर जब्त किए गए थे।

हालांकि जिला प्रशासन और गैस वितरकों का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसियों में पहुंचने वाले लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है, जबकि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर पर कॉल नहीं लग रहा।

इस समस्या के कारण गैस एजेंसियों में लंबी कतारें लग रही हैं। गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों के मुताबिक तकनीकी कारणों से सर्वर डाउन होने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। सर्वर में समस्या के चलते न तो ऑनलाइन बुकिंग हो पा रही है और न ही उपभोक्ताओं को ओटीपी मिल पा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment