मुंबई: मेयर पद के लिए भाजपा की ऋतु तावड़े उम्मीदवार घोषित, उपमहापौर पद पर शिवसेना के संजय घाड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका में आगामी महापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पार्षद ऋतु तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने औपचारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ऋतु तावड़े जल्द ही मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

भाजपा नेतृत्व ने ऋतु तावड़े के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए आगे किया है। वहीं, महायुति गठबंधन के तहत उपमहापौर पद के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पार्षद संजय घाड़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शिवसेना की ओर से सवा साल के कार्यकाल के लिए उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया है। संजय घाड़ी भी शीघ्र ही उपमहापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

इस फैसले के साथ यह साफ हो गया है कि मेयर पद भाजपा के पास रहेगा, जबकि उपमहापौर पद शिवसेना को मिलेगा।

ऋतु तावड़े भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीतकर बीएमसी में प्रवेश किया था। इसके बाद 2017 के बीएमसी चुनाव में वह वार्ड नंबर 121 से दोबारा निर्वाचित हुईं। 15 फरवरी को हुए 2026 बीएमसी चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 132 से जीत दर्ज की। इससे पहले वह बीएमसी एजुकेशन कमेटी की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि वह पहले कांग्रेस में थीं और वर्ष 2012 में भाजपा में शामिल हुई थीं।

वहीं, संजय घाड़ी को कभी मनसे प्रमुख राज ठाकरे का करीबी माना जाता था। वह पार्टी की स्थापना के समय से राज ठाकरे के साथ जुड़े रहे, लेकिन बाद में उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment