नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक अजेय शक्ति के रूप में आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे।

मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला है और पार्टी संगठन को लेकर सकारात्मक वातावरण बना हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment