उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झरर घाट के पास गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की इनोवा कार हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।
हादसे में किरण देव सिंह और कार चालक घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए किरण देव सिंह और कार चालक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किरण देव सिंह मध्य प्रदेश के दतिया में दर्शन कर लौट रहे थे, तभी झरर घाट के पास यह हादसा हुआ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226037
Total views : 8270721