भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया टीम की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई सूची के मुताबिक प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं अनुराग अग्रवाल, गौरीशंकर श्रीवास, राजीव चक्रवर्ती समेत कुल 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पार्टी ने 11 मीडिया पैनलिस्ट की भी नियुक्ति की है, जो विभिन्न मंचों और मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे।
पार्टी संगठन की ओर से जारी इस घोषणा में कहा गया है कि मीडिया विभाग को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को किया गया है। नई टीम का लक्ष्य सरकार की योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165923
Total views : 8192097