छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबिन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: कांग्रेस विधायकों की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा जारी पोस्टर के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा अपराधियों के साथ खड़ा देखा गया है। छत्तीसगढ़ ‘महतारी का प्रदेश’ है और यहां किसी भी तरह की गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या घोटाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत काम करने वालों को उसके परिणाम भुगतने होंगे।

किरण सिंह देव ने दोहराया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार में किसी भी तरह की अनियमितता या अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम करेगा।

इस बीच, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव बुधवार को दिल्ली दौरे से लौटकर रायपुर पहुंचे। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबिन से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया। किरण सिंह देव ने बताया कि नितिन नबिन से समय-समय पर उन्हें प्रदेश प्रभारी के रूप में मार्गदर्शन मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में नितिन नबिन का कुशल मार्गदर्शन पार्टी को मिला है, जिससे पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। किरण सिंह देव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबिन का अभिनंदन किया गया और इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ दौरे का औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *