जनसंपर्क के दौरान फिसलकर गिरे बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहले, अस्पताल में ईलाज जारी….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल ) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक पुन्नूलाल मोहले सदस्यता अभियान के दौरान एक दुर्घटना में चोटिल हो गए। घटना तब हुई जब वे मुंगेली के पुलपारा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान फिसलकर गिर गए.

जिससे उनके पैर और पसली में चोट आई है। उन्हें तुरंत मुंगेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसके अलावा, मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराज पटेल भी हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी फोन पर पुन्नूलाल मोहले का हालचाल लिया।

मोहले भाजपा के एक वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं, जो तीन बार मंत्री और चार बार सांसद रह चुके हैं। वे इस बार सातवीं बार विधायक चुने गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment