
निर्मल अग्रवाल : मुंगेली-विकसित राष्ट्र निर्माण अभियान के मद्देनजर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत दिनांक 2 सितम्बर सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही की गई। भाजपा की वर्तमान सदस्य संख्या लगभग 18 करोड़ से अधिक है।
जिला मुंगेली में सदस्यता अभियान 2024 के जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ 4 सितंबर बुधवार को 3 बजे माँ वैष्णवी मंगलम भवन मानसी होंडा के सामने मुंगेली में किया जाएगा।

जिसमे मुख्य अतिथि छ ग शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जांजगीर चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक मुंगेली पुन्नुलाल मोहले, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष मुंगेली शैलेश पाठक, की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। जिला संयोजक निश्चल गुप्ता, सह संयोजक द्वय गुरमीत सलूजा, सुनील पाठक ने सभी जनमानस व देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भाजपा का सदस्य बनकर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का निवेदन किया है।
वंही बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी आज पुनः भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने भाजपा की सदस्यता यात्रा में सबका स्वागत करते हुए समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया है कि वे भी भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के इस अभियान में भागीदार बनें।

भाजपा मंडल सरगांव के सभी 11 शक्ति केंद्रों और 60 बूथों में भाजपा सदस्य्ता अभियान को सफल बनाये जाने हेतु सयोंजक,सह सयोंजक, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, व कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक आयोजित कर व्यापक चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की।
सदस्य्ता अभियान के मंडल सयोंजक पोषण यादव ने बताया कि आज शक्ति केंद्र सरगांव, सकेत, बावली, मोहभट्ठा, आदि जगह विषय पर विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के श्रेष्ठ और ज्येष्ठ कार्यकर्ताओ में सदस्य्ता अभियान को लेकर काफी उत्साह नज़र आया अभियान को लेकर पार्टी का उद्देश्य विकसित राष्ट्र निर्माण को अग्रसर पार्टी रूपी परिवार में सभी सदस्यों को समावेशित करना है .

मंडल सरगांव के पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्तायों द्वारा इसी तारतम्य में आज बूथ वार अभियान की सफलता हेतु सबको अटल लक्ष्य से अवगत कराया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणजीत सिंह , पार्षद रामकुमार कौशिक, डॉ हिरावन साहू, डॉ बैशाखू साहू, कोमल कौशिक, तरुण अग्रवाल, दुर्गेश वर्मा, उदित साहू, रमेश राजपूत आदि उपस्थित रहे।
शक्ति केंद्र बावली में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी गेंद सिंह कौशिक , संयोजक चन्द्रशेखर कौशिक , भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी महेश साहू,बुथ अध्यक्ष 71 कलेश कौशिक,बुथ अध्यक्ष 72 कमल कौशिक,बुथ अध्यक्ष 75 रघू ठाकुर, बुथ अध्यक्ष 76 अनिल गहवई, संजय गोस्वामी,राजू यादव, राजेन्द्र यादव, बेदराम कौशिक, अजय कौशिक, मुकुंद रजक,समारु पटेल, प्रहलाद यादव,हिरालाल राजपूत, बलराम पटेल, कृष्ण कुमार कौशिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।शक्ति केंद्र सकेत के बूथ क्रमांक 64 दौना मे शक्तिकेंद्र प्रभारी राजेंद्र कुमार टंडन, संतोष डहरिया, गंगा प्रसाद डहरिया, कैलाश कुर्रे, राम कुमार जयसवाल, भरत, श्यामलाल, धनलाल जोसि, नारायण मनिकपुरी, शिवकुमार यादव, गजानंद वाद्य कार एवं कार्य कर्ता उपस्थित रहे।
शक्ति केंद्र मोहभट्ठा में सयोंजक पोषण यादव, घनश्याम राजपूत, प्रेम सिंह, पूरन वर्मा, देवेंद्र राजपूत, आदि उपस्थित रहे।
