प्रधानमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी करने व महिलाओं को शराबी बोलने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, राहुल गाँधी का फुंका पुतला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी करने व महिलाओं को शराबी बोलने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, राहुल गाँधी का फुंका पुतला

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और महिलाओं को शराबी बोलने पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दो बत्ती चौराहे पर किया धरना प्रदर्शन महिलाओ द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के पुतले की अर्थी को चौराहे पर घुमाकर दहन भी किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित हुई।

कांग्रेस के लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के खिलाफ अभद्रटिप्पणी और प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिला को शराबी बोलने के बयान को लेकर जिले की भाजपा महिला मोर्चा ने आज दो बत्ती पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के पुतले की अर्थी बनाकर दो चौराहे पर राम नाम सत्य के नारे लगाकर घुमाया और फिर पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सैलाना पूर्व विधायक संगीता चारेल, अनीता कटारिया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम पटवा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित हुई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *