(विक्की सोनी) : कांकेर: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सम्पूर्ण भारत में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के दिन से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 02 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
उक्त तारतम्य में आज दिनांक 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को प्रातः 07:30 बजे शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर मे स्वछता अभियान के तहत शहर मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष एवं जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह भाऊ के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई कर स्वछता व स्वच्छ भारत सुंदर भारत का संदेश दिया गया।
इस सफाई अभियान में भाजपा कांकेर के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भरत मटियार, हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, टेकेश्वर जैन, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण कौशिक, गिरधर यादव, विजय लक्ष्मी कौशिक, शैलेन्द्र शोरी, मीरा सलाम, उगेश्वरी उईके, स्मृति कौशिक, सुनील जायसवाल, सपन श्रीवास्तव, उत्तम यादव, जयप्रकाश गेडाम, रोशन साहू, दोलेश जैन, संजू सोनी, गोकुल नाग, हिमांशु जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही एवं नगरपालिका कांकेर के सफाई कर्मियों का विशेष योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8225022
Total views : 8269345