ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का मुंगेली में जोरदार स्वागत: मोदी सरकार की योजनाओं से किसान सशक्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर जिले के प्रथम प्रवास पर मुंगेली पहुंचे, जहां जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उन्होंने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसानों के उत्थान पर जोर दिया।आलोक सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों का उत्थान भाजपा के शासनकाल में ही संभव हो सका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार उन्हें लाभान्वित कर रही हैं। उन्होंने 60-70 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों का केवल शोषण किया और उनकी समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। ठाकुर ने बताया कि देश के किसान गांवों में रहकर खेती करते हैं, लेकिन कांग्रेस के समय उनकी फसलों को बाजार तक ले जाने के लिए सड़कें तक नहीं बनाई गईं।

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दर्द को समझा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया, जिससे किसानों की तरक्की हुई। इसी प्रकार, अब किसानों को उनके उत्पादन पर समर्थन मूल्य, बोनस आदि मिलते हैं और शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध होता है, जबकि कांग्रेस के जमाने में ब्याज दर 18 प्रतिशत से अधिक थी। भाजपा सरकारें हमेशा किसान हित में कार्य करती हैं।ठाकुर ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू अब केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद हैं, जबकि श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हैं। मुंगेली के श्रीकांत पांडे सहित 11 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं, जो अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तथा दो बार प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष रहे भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के समय किसानों को बहुत संघर्ष करना पड़ता था और सरकार उनकी बात नहीं सुनती थी।

लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद नीतियों और योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ मिल रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने किसान मोर्चा के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसान भाई अन्नदाता कहलाते हैं और हम उनका सम्मान करने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने अपने ओजस्वी भाषण से किसान भाइयों को प्रोत्साहित किया।स्वागत भाषण जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रामधुन साहू ने किया।

संचालन जिला महामंत्री श्रीकांत पांडे और वीरेंद्र गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मोर्चा के जिला प्रभारी रिजवान हक ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, बृजलाल राठौर, राकेश तिवारी, सुरेश दुबे, पाठक, मानस प्रताप सिंह, रामधुन साहू, वीरेंद्र गुप्ता, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, सुनील पाठक, मिट्ठूलाल यादव (भागीरथी), सोम वैष्णव, मानस सिंह बैस, कोटूमल दादवानी, देवचरन भास्कर, उदय जायसवाल, पवन पांडे, रिजवान हक, शंकर सिंह, महेंद्र खत्री, शिवकुमार बंजारा, सुजीत वर्मा, तितरा राम राजपूत, रोहित साहू, नरेश पटेल, वेदप्रकाश कश्यप, जयप्रकाश मिश्रा, नंदकुमार सिंह, राजीव श्रीवास, नागेश्वर जायसवाल, सुखचंद साहू, नितेश भारद्वाज, विजय यादव, होरी सोनकर, मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह, रामशरण यादव, रामकुमार साहू, शेषनारायण मोहले, पवन मिश्रा, लवन दाहिरे आदि उपस्थित रहे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का सम्मान

पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के साथ किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने उनके किसानों के लिए किए योगदानों को याद करते हुए किया। उन्हें खुमरी पहनाकर, लाठी, शाल और श्रीफल भेंट किया गया।

जगह-जगह भव्य स्वागत

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली पहुंचने पर ढोल-ताशे और भव्य आतिशबाजी के बीच स्वागत किया गया। इसी प्रकार, फास्टरपुर में सेतगंगा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू और जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सोम वैष्णव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment