बीजेपी सरकार ल भगाना हे…..छत्तीसगढ़ ल बचाना हे… 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

बालोद,,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला बालोद के द्वारा बिजली बिल के बढ़ते कीमत के विरोध में “जबर गोहार” एवं कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा गया ।
बढे बिजली बिल , कटौती और लो-वोल्टेज के विरोध मे जोहार छत्तीसगढ पार्टी का प्रदेश व्यापी जंगी विरोध प्रदर्शन*

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय
मे एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।

अडानी की रिमोट से चल रही भारतीय जनता पार्टी के सरकार को खदेड़ना है

बिजली बिल हाफ योजना को पुन: 400 यूनिट तक की मांग ।

यूनिट दर मे बढोतरी का विरोध।

अघोषित बिजली कटौती बंद किया जाय ।

लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग।
सभी जिलो मे पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं को सडक पर उतर कर आम जनता से बिजली के नाम सरकार द्वारा किये जा रहे लूट – डकैती के खिलाफ मुखरता से विरोध कर फैसला वापिस लेने , महगाई से त्रस्त जनता को इस दुख से निजात दिला राहत पहुचाने इस आन्दोलन जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जोहार छत्तीसगढ पार्टी जारी रखेगी ।
सरप्लस बिजली वाला राज्य होने के बाद भी रोज अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या सभी जगह लगातार बनी है , इस बेचैनी व उमस भरी गर्मी मे बिजली के दिक्कतो से आमजन परेशान है , लो – वोल्टेज से किसानो के सिंचाई पंप नही चल पा रहे ! नये मीटर की अंधाधुंध रफ्तार संदेह पैदा करती है ।

इस आंदोलन के तहत 23 सितंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे बालोद जिला के नया बस स्टैंड मे एकत्र होकर प्रदर्शन किया , सभा पश्चात जिलाधीश मैडम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपा गया ।

पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने तथा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानियों ने नया बस स्टैंड बालोद जिला मुख्यालय मे एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया । राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा ।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रभान साहू ने बढ़े बिजली बिल को लेकर सरकार को जमकर घेरा! उन्होंने कहा_*कोयला आबंटन अडानी को, ताप विद्युत संयंत्र अडानी की,इलेक्ट्रिक मीटर अडानी की और सोलर सिस्टम की योजना भी अडानी की…….इससे स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार अडानी की रिमोट पर चल रही है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना प्रदेश सचिव शशिभूषण चंद्राकर ने कहा सस्ता कोयला , बेहिसाब पानी और सस्ता श्रम उपलब्ध होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में बिजली बिल का महंगा होना बीजेपी की विफलता है! सरकार जिस तरह संसाधन का दोहन कर छत्तीसगढ़ की धरा को खोखला कर अपने उद्योगपति मित्रों को रेवड़ियां बांट रहे आने वाले समय में बीजेपी को अपनी पार्टी का नाम बदलकर अडानी पार्टी कर लेना चाहिए।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिलाध्यक्ष खोमन साहू ने बताया कि कैसे ? छत्तीसगढ़ में भरपूर खनिज संपदा होने के बावजूद भी यहां की जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है लगातार दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों का हनन किया है ।

धरना प्रदर्शन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला बालोद की महिला पदाधिकारियों ने हमारी बहनों ने तथा सैकड़ों सेनानियों व बालोद की जनता का भरपूर समर्थन रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *