शहर में व्याप्त जल संकट को लेकर भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग : शहर में विगत 5 दिनों से भारी बरसात के बीच जल संकट की स्थिति निर्मित होने व पानी सप्लाई ठप्प होने से हलाकन जनता की समस्याओं को लेकर आज भाजपा पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आयुक्त कार्यालय के निचे पोर्च में बैठक जोरदार प्रदर्शन किया और मेयर बाकलीवाल व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया।

इस दौरान ज्ञापन लेने पहुंचे कमिश्नर लोकेश चंद्राकर को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए पानी की संकट सहित स्ट्रीट लाईट बंद होने व राशन कार्ड जैसे मुद्दे कों लेकर भी आड़े हाथों लिया और तीन दिन में जल संकट दूर नहीं होने पर जनता के साथ फिर प्रदर्शन की चेतावनी दिया।इस दौरान निगम आयुक्त ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि पानी सप्लाई शुक्रवार कल सुबह तक सामान्य हो जाएगा और शेष मुद्दे को भी शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।


उल्लेखनीय है की शिवनाथ नदी में बाढ़ के चलते शहर के विभिन्न वार्डो में पांच छह दिनों नल नही खुलने से लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं किंतु नगर निगम का यह दुर्भाग्य है की गर्मी की तरह बारिश में भी जल संकट होने के बावजूद भी पानी सप्लाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाए हैं।

नदी इंकवेल स्थापित  24 व 42 एमएलडी पम्प हाउस से पानी खींचा जाता है किंतु पुलंगव नाला में जमे जलकुंभी व पन्नी झिल्ली के बाढ़ में बहने के कारण बार बार सायफन में कचरा जमा हो रहा है जिसके कारण फिल्टर प्लांट तक पानी नही पहुंचने से शहर के बड़ी टंकियों में पानी नही भरा जा रहा है और बरसात शहर में जल संकट हो गया है।

और इसी मुद्दे को लेकर आज भाजपा पार्षदों ने सत्तारूढ़ कांग्रेसी परिषद को गैर जिम्मेदार बीबी हुए निगम महापौर के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर निगम प्रशासन को पानी सप्लाई सुचारू रूप से बहाल करने का अल्टीमेटम दिया।

प्रदर्शन करने वालो में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन पार्षदगण काशीराम कोसरे चंद्रशेखर चंद्राकर नरेंद्र बंजारे शिवेंद्र परिहार मनीष साहू अजीत वैद्य कविता तांडी चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन कुमारी बाई साहू कमल देवांगन हेमंत मटियारा हेमा जगदीश शर्मा राकेश भारती पुष्प गुलाब वर्मा,योगेंद्र साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *