मलेशिया घुमाकर 500 करोड़ की बिटकॉइन ठगी, भिलाई पुलिस ने दर्ज की FIR

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


भिलाई। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के निवेशकों के साथ बिटकॉइन निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी एप तैयार करके निवेशकों को फंसाया और उन्हें मलेशिया भी घुमाया। पिछले एक महीने में करीब 1,000 निवेशक मलेशिया घूमकर लौटे, लेकिन जब उन्होंने एप पर लॉगिन किया तो पता चला कि एप पूरी तरह अकार्यक्षम हो गया था।

जानकारी के अनुसार, इस फर्जी प्लेटफार्म के जरिए करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इनमें सबसे अधिक संख्या भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की है, जिन्होंने सेवानिवृत्ति के समय बड़ी राशि (लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये) प्राप्त की थी।

हालांकि ठगे गए निवेशकों को अब एहसास हुआ कि उन्होंने अनाधिकृत प्लेटफार्म पर पैसा लगाया था, लेकिन कई लोग पुलिस के पास जाने में डर रहे हैं। इस मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गए और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बड़े ठगी मामले में जालसाजों की पहचान और गिरफ़्तारी के लिए सक्रियता से काम कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *